महुदा निवासी हरियाणा कैडर के आईएएस पंकज अग्रवाल हेराफेरी में गिरफ्तार
धनबाद, जून 24 -- सीबीआई ने हरियाणा कैडर के आईएएस अधिकारी पंकज अग्रवाल को गिरफ्तार किया है। पंकज अग्रवाल धनबाद जिले के महुदा बाजार के रहने वाले हैं। हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद और हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के खातों से हुई 60.54 करोड़ रुपए की हेराफेरी के आरोप में सीबीआई ने उन्हें गिरफ्तार किया। आईडीएफसी फर्स्ट बैंक में संचालित इन खातों से गड़बड़झाले उजागर होने की बात कही जा रही है।
गिरफ्तारी की वजह हरियाणा सरकार के स्कूल शिक्षा विभाग और कृषि विभाग में प्रधान सचिव रहे पंकज अग्रवाल की गिरफ्तारी से हरियाणा से लेकर धनबाद तक हड़कंप है। हरियाणा सरकार के दिशा निर्देशों का उल्लंघन करते हुए बैंक की चंडीगढ़ सेक्टर 32 शाखा में खाते खोले गए थे और बाद में उन खातों में निर्धारित सीमा से अधिक धनराशि स्थानांतरित की गई थी। सीबीआई के प्रवक्ता न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.