धनबाद, जून 22 -- फलाह-ए-मिल्लत फाउंडेशन धनबाद की ओर से महुदा के कांड्रा बस्ती में उलेमा एवं विचारकों की एक विशेष गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में समाज सुधार, शिक्षा व्यवस्था में बदलाव तथा समुदाय के उज्ज्वल भविष्य को लेकर गंभीर मंथन किया गया। वक्ताओं ने बदलते समय के अनुरूप शिक्षा और सामाजिक व्यवस्था में सुधार की आवश्यकता पर बल दिया। वक्ताओं ने कहा कि उलेमाओं के सामूहिक प्रयास समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि आज मदरसों से निकलने वाले छात्र न्यायिक एवं प्रशासनिक सेवाओं में भी अपनी पहचान बना रहे हैं। मदरसा इल्मो अमल के दो पूर्व छात्र न्यायिक सेवा में जज बने हैं, जबकि कई मुस्लिम युवाओं ने आईएएस सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल कर समाज का नाम रोशन किया है। गोष्ठी में कहा गया कि इमामों की भूमिका केवल नमाज पढ़ाने तक ...