धनबाद, अप्रैल 8 -- महुदा, प्रतिनिधि। महुदा इंटर महाविद्यालय निगरानी समिति के सदस्यों की बैठक मंगलवार को महुदा गेस्ट हाउस में हुई। बैठक में शासी निकाय के अध्यक्ष एवं सचिव को पूर्व में दी गई मांगों पर विचार नहीं करने पर आंदोलन की रूपरेखा तय करने पर चर्चा की गई। इस संबंध में निगरानी समिति के सदस्य सह अधिवक्ता निर्मल कुमार रवानी ने बताया कि विगत कुछ दिन पूर्व महाविद्यालय की विभिन्न समस्याओं के निष्पादन हेतु आंदोलन कर नौ सूत्री मांग पत्र दिया गया था। उस समय शासी निकाय के अध्यक्ष एवं सचिव द्वारा सिर्फ एक मांग मान लिया गया था तथा बाकी आठ मांगों को जल्द पूरा करने का अश्वासन दिया था। परंतु तीन माह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी इस पर विचार नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि शासी निकाय के अध्यक्ष सह बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो जल्द बैठक कर कॉलेज की वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.