गया, जून 10 -- बोधी बिगहा थाना क्षेत्र के महुडी गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट और हत्या के मामले में पुलिस ने एक नामजद महिला को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष प्रियनंदन आलोक ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर औरंगाबाद जिले के कुटुंबा गांव में छापेमारी कर कांति देवी उर्फ शांति देवी (40) को महिला पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार किया गया। वह अपने नैहर में छिपी हुई थी। पूछताछ के बाद आरोपी महिला को गुरुवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जाएगा। पुलिस मामले के अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...