गुमला, अप्रैल 25 -- भरनो, प्रतिनिधि। प्रखंड के मारासिली पंचायत अंतर्गत महुगांव में विधायक जिग्गा सुसारण होरो की पहल पर सौ केवीए का बिजली ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया। शनिवार को विधायक ने विधिवत फीता काटकर इसका उद्घाटन किया।गांव में पिछले दो महीनों से ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित थी। जिससे भीषण गर्मी के बीच ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या को लेकर ग्रामीणों ने विधायक से नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की थी। विधायक ने पहल करते हुए गांव में 100 केवीए का ट्रांसफार्मर लगवाया। जिससे अब बिजली आपूर्ति बहाल हो गई है। मौके पर खुश ग्रामीणों ने विधायक को आमंत्रित कर पारंपरिक तरीके से उनका स्वागत किया और आभार जताया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक जिग्गा सुसारण होरो ने कहा कि क्षेत्र की जनता की स...