महुगांई के दलित परिवारों ने विधायक से की जमीन पर अवैध कब्जा की शिकायत
पलामू, जुलाई 8 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र के महुगांई गांव में दलित परिवारों की खतियानी जमीन पर अवैध कब्जा और फर्जी खरीद-बिक्री का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने बुधवार को नीलांबर-पीतांबरपुर के मौर्या फार्महाउस में विधायक डॉ. कुशवाहा शशिभूषण मेहता एवं डीएसपी से मिलकर निष्पक्ष जांच और दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। महुगांई निवासी सुनैन राम ने उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, डीएसपी सहित अन्य अधिकारियों को दिए आवेदन में बताया कि उनके परदादा स्व. धुपई भुइयां के नाम दर्ज खतियानी जमीन पर उनके परिवार का वर्षों से मकान है। स्व. धान कुंवर देवी एवं उनके पुत्र दामोदर मिश्रा ने अनपढ़ होने का फायदा उठाकर उनकी जमीन की रजिस्ट्री करा ली और बाद में कब्जा कर लिया। आवेदन में कहा गया है कि दामोदर मिश्रा ने जमीन का एक हिस्सा जुगेश्वर स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.