हरदोई, अप्रैल 3 -- हरदोई। सदर तहसील की ग्राम पंचायत महुईपुरी में सामुदायिक केंद्र के निर्माण के लिए 80 लाख 81 हजार रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। प्रभारी मंत्री असीम अरुण ने जानकारी देते हुए बताया यह स्वीकृति मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि यह परियोजना क्षेत्र के लोगों के लिए काफी लाभकारी सिद्ध होगी। गांव के सामाजिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों को एक व्यवस्थित स्थान मिलेगा। साथ ही स्थानीय स्तर पर सामुदायिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन के पैतृक गांव महुईपुरी गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सामुदायिक केंद्र बनने से उन्हें सामाजिक आयोजनों के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी और क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।

हिंदी हिन्दुस्...