मधेपुरा, जून 10 -- आलमनगर। पुलिस ने नगर पंचायत अंतर्गत मध्य विद्यालय बैसा टोला के पास महुआ शराब के साथ एक बाइक जब्त किया। हालांकि कारोबारी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। थानाध्यक्ष कुलवंत कुमार ने बताया कि सूचना पर एसआई दीपक कुमार पुलिस बल के साथ उक्त स्थान पर पहुंचे। पुलिस को देख शराब कारोबारी महुआ शराब लदा बाइक छोड़कर भाग निकला। बरामद शराब और बाइक को जब्त कर अज्ञात कारोबारी पर मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। यह भी पढ़ें- देसी शराब के साथ एक कारोबारी गिरफ्तार यह भी पढ़ें- पुलिस ने 25 लीटर शराब और बाइक की जब्त यह भी पढ़ें- कटिहार: तेलता थाना पुलिस ने 19.185 लीटर विदेशी शराब के साथ तस्कर दबोचा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...