धनबाद, फरवरी 4 -- बलियापुर, प्रतिनिधि। पुलिस ने मंगलवार को करमाटांड़ में छापेमारी कर महुआ शराब के अड्डे को ध्वस्त कर दिया। पुलिस ने 150 लीटर महुआ शराब, आठ क्विंटल जावा महुआ, शराब बनाने के बर्तन आदि सहित अन्य सामान नष्ट कर दिया। थाना प्रभारी सत्यजीत कुमार का कहना है कि पुलिस के आने की भनक लगते ही धंधेबाज भाग खड़े हुए। पुलिस ने पीछा कर मंजित रवानी नामक धंधेबाज को दबोच लिया। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया। छापेमारी में एसआइ अशोक कुमार, जेएसआइ लालाराम पासवान, भीम यादव शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...