आरा, मार्च 31 -- सहार, संवाद सूत्र। सोन नदी के दियरा क्षेत्र में पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध देशी शराब बरामद की है। हालांकि पुलिस की भनक लगते ही शराब धंधेबाज मौके से फरार होने में सफल रहे। जानकारी के अनुसार छापेमारी के दौरान पुलिस ने 44.5 लीटर महुआ शराब के साथ चार मोटरसाइकिल जब्त की है। पुलिस ने सभी बरामद सामग्री को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस पदाधिकारियों का कहना है कि फरार धंधेबाजों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.