नई दिल्ली, अगस्त 15 -- टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने आरोप लगाया है कि देर रात उन्हें कृष्णनगर सर्किट हाउस में कमरा खाली करने को कहा गया। उन्होंने नदिया जिला प्रशासन पर आरोप लगाया है कि चेकइन करने के कुछ घंटे बाद ही उनसे कहा गया कि उन्हें कमार छोड़ना होगा। मोइत्रा ने कहा कि वह शाम को 6:30 के करीब सर्किट हाउस पहुंची थीं। उन्हें एक कमरा एलॉट किया गया। वहीं रात में 9 बजकर 20 मिनट पर उन्हें डिनर दिया गया। इसके बाद 10 बजे के करीब कहा गया कि उन्हें कमरा खाली करना होगा। टीएमसी सांसद ने एक्स पर कहा कि थोड़ी देर बाद उन्हें एक औपचारिक आदेश भी दे दिया गया कि कमरा खाली करना होगा। वहीं सर्किट हाउस के बाहर बड़ी संख्या में लोग जमा थे और 'जय श्रीराम' के नारे लगा रहे थे। वे हमला करने को तैयार थे। उन्होंने कहा, 'मैं यहां इसलिए हूं क्योंकि सुप्रीम कोर्ट ने भी...