नई दिल्ली, मई 7 -- पश्चिम बंगाल की कृष्णानगर सीट से लोकसभा सांसद और तृणमूल कांग्रेस पार्टी की वरिष्ठ नेता महुआ मोइत्रा ने अपने साथ फ्लाइट में बदसलूकी होने और सुरक्षा का गंभीर उल्लंघन होने का आरोप लगाया है। इस बारे में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कहा कि यह घटना गुरुवार को उस वक्त हुई जब वे संसदीय समिति की बैठक के सिलसिले में कोलकाता से दिल्ली आ रही थीं। उन्होंने बताया कि इसी दौरान विमान (6E 719) में चढ़े कुछ लोग ना केवल उन्हें घूरते हुए निकले बल्कि विमान के दिल्ली में उतरने के बाद उन्होंने उकसाने वाले व आपत्तिजनक नारे भी लगाए और इस घटना को रिकॉर्ड भी किया। लोगों की इस हरकत को उन्होंने अपना उत्पीड़न और विमान के अंदर अपनी सुरक्षा का उल्लंघन बताया और इस मामले में विमान कंपनी के पास औपचारिक शिकायत दर्ज कराते हुए आरोपियों के...