हाजीपुर, मार्च 9 -- प्रतियोगिता में अव्वल आने के लिए प्रतिभागियों ने खूब बहाए पसीने, प्रतियोगिता में प्रखंड के विभिन्न स्कूलों के प्रतिभागियों ने दिखाया दमखम महुआ,एक संवाददाता। शिक्षा विभाग के विशेष निर्देश पर प्रखंड स्तरीय बिहार दिवस प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार को यहां बीआरसी पर किया गया। जिसमें विभिन्न स्कूलों से आए बच्चों ने अपना दमखम दिखाया और बाजी मारी। मौके पर उन्हें पुरस्कृत भी किया गया। प्रतियोगिता को लेकर उनमें खासा उत्साह और उमंग रहा। बताया गया कि यहां प्रखंड स्तरीय बिहार दिवस प्रतियोगिता में गणित ओलंपियाड, चित्रकला, क्विज और दौड़ का आयोजन किया गया। गणित ओलंपियाड में राजकीय मध्य विद्यालय अख्तियारपुर के मयंक राज, हरपुर ओस्ती के अंकित राज और हाईस्कूल हरपुर मिर्जानगर के आर्याश राज ने बाज़ी मारी। क्विज में राजकीय प्राथमिक विद्यालय त...