हाजीपुर, मई 12 -- महुआ, एक संवाददाता। शांति व्यवस्था के बीच महुआ में स्नातक थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा चल रही है। परीक्षा के तीसरे दिन सोमवार को भी केन्द्रों पर शांति व्यवस्था कायम रही। वही परीक्षा को लेकर केंद्रों पर चहल-पहल बनी है। हालांकि प्रशासनिक तौर पर कोई व्यवस्था नहीं दिए जाने के बावजूद कॉलेज प्रशासन द्वारा अपने बलबूते कदाचार मुक्त परीक्षा ली जा रही है। यह भी पढ़ें- 18 मई से शुरू होगी मुंविवि की बीएड परीक्षापरीक्षा संचालन महुआ के सिंघाड़ा स्थित निरसू नारायण कॉलेज पर परीक्षा नियंत्रक प्रो शिवशरण सिंह के नेतृत्व में शांतिपूर्ण वातावरण में कदाचार मुक्त परीक्षा ली जा रही है। यहां परीक्षा को लेकर कॉलेज प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मूड में है। वहीं परीक्षार्थियों की सुविधा को लेकर मुख्य काउंटर पर ही हेल्प डेस्क बनाए गए हैं। ताकि परीक्षार्थियों ...