हाजीपुर, मार्च 11 -- ध्वजारोहण को लेकर वेद मंत्रों से गूंजा महुआ का गरजौल पहाड़पुर गांव,ध्वजारोहण के साथ पांच कलश की की गई स्थापना महुआ,एक संवाददाता। प्रखंड की मंगरू चौक से भाया पहाड़पुर इमादपुर जाने वाली सड़क पर गरजौल पहाड़पुर में आगामी 01 मई से शुरू होकर 9 दिनों तक चलने वाली श्री श्री 1008 राम जानकी हनुमत प्रतिष्ठित लक्ष्मीनारायण महायज्ञ को लेकर मंगलवार को ध्वजारोहण के साथ भूमि पूजन किया गया। इसको लेकर भक्ति भाव लोगों में सिर चढ़कर बोला और देवी-देवताओं के जयघोष से यह स्थल गूंजायमान रहा। यज्ञ के लिए भूमि पूजन और ध्वजारोहण यज्ञाचार्य भोलेश्वरानंद महाराज द्वारा कराया गया। उन्होंने विधि विधान के साथ मंत्रोचार से यज्ञ के लिए भूमि पूजन और ध्वजारोहण कराने के साथ पंच कलश की भी स्थापना कराई। यजमान रवि वर्मा व उनकी पत्नी मनीषा कुमारी के साथ श्रद्...