हाजीपुर, दिसम्बर 23 -- महुआ, एक संवाददाता एक ट्रैक्टर चालक युवक की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई। हालांकि उसे किसी अज्ञात वाहन की ठोकर से मौत होने की आशंका व्यक्त की जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मंगलवार को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया। घटना महुआ-ताजपुर सड़क के सिंघाड़ा टाड़ा की है। मृतक करीब 22 वर्षीय धीरज कुमार राय सिंघाड़ा टाड़ा वार्ड संख्या 04 निवासी सहदौन राय का पुत्र था और दूसरे का ट्रैक्टर चलाकर जीवन वसर कर रहा था। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की देर शाम उसे उक्त सड़क पर किसी ने अचेतावस्था में पड़ा देखा और उठाकर उसके घर छोड़ गया। जहां से लोग उसे इलाज के लिए महुआ अस्पताल ले गए। बताया गया कि इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि उसकी मौत कैसे हुई यह किसी ने देखा नहीं। हालांकि आशंक...