हाजीपुर, अप्रैल 22 -- महुआ,एक संवाददाता। स्थानीय वैशाली विद्यालय में चल रहे भारत की जनगणना का प्रशिक्षण का तीसरा सत्र मंगलवार को समापन किया गया। वहीं बुधवार से अंतिम सत्र की शुरुआत होगी। जो प्रशिक्षण तीन दिनों तक चलेगा। इस प्रशिक्षण में 160 प्रशिक्षुओं ने भारत की जनगणना को लेकर हर एक-एक बिंदुओं की जानकारी ली। वैशाली विद्यालय के चार कमरों में चल रहे प्रशिक्षण में डॉ रामबालक यादव, डॉ चिरंजीव कुमार, संजय कुमार राय, ओम प्रकाश, अजीत कुमार पप्पू, डॉ नरेश राय, सुरेश कुमार आदि प्रशिक्षण दे रहे हैं। इस प्रशिक्षण में ऐप की जानकारी के साथ मकान की गणना और हर एक-एक बिंदु के बारे में बताया जा रहा है। यह भी पढ़ें- प्रगणकों व पर्यवेक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण यहां पर प्रशिक्षण ले रहे इम्तियाज, राघवेंद्र, अनिल, मनोज आदि ने बताया कि उन्हें बहुत सारी जानका...