हाजीपुर, जून 8 -- यहां मंगरू चौक से पहाड़पुर इमादपुर जाने वाली सड़क पर मंगरु चौक कढनिया के पास सड़क किनारे कचरा डंपिंग जोन से उठते आग की ज्वाला को महुआ नगर परिषद के द्वारा बुझाया गया। वही गंदे कचरे से उठ रहे बदबू से निजात पाने के लिए ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव की भी तैयारी की जा रही है। आग को बुझा दिए जाने के बाद भी धुएं तो उठ ही रहे हैं। फिर भी प्रकृति को काफी राहत मिली है। हालांकि घनी बस्ती के पास प्रकृति की सानिध्य में कचरा डंपिंग जोन बनाने से लोगों में आक्रोश काम नहीं हुआ है।

प्रदूषण और स्थानीय लोगों की समस्याएं मालूम हो कि कचरा डंपिंग जोन के पास हरे-भरे पेड़ पौधे हैं और दूसरी ओर वाया नदी बहती है। जिस प्रकृति की सानिध्य को महुआ नगर परिषद द्वारा कचरा डंपिंग जोन बना दिया गया है। वही कचरे में फेके गए प्लास्टिक और गंदे सामान को आग के हवाल...