हाजीपुर, अप्रैल 9 -- महुआ। स्थानीय गांधी मैदान में चल रहा दो दिवसीय महुआ महोत्सव में दूसरे दिन गुरुवार को कई नामचीन कलाकारों का जलवा होगा। जिसमें दर्शक उनके गायन पर मंत्रमुग्ध होंगे। यह महोत्सव गांधी मैदान में रूपम त्रिविक्रम और अजीत कुमार पप्पू के सफल संचालन में चल रहा है। दूसरे दिन गुरुवार को विभिन्न स्कूली बच्चों के द्वारा अलग-अलग गीत, नृत्य, प्रहसन, नाटिका आदि पेश किए जाएंगे। वही देर शाम को कई नामचीन कलाकारों का गायन होगा। इस महुआ महोत्सव में स्कूली बच्चों और स्थानीय कलाकारों के प्रमुखता दी गई है। वही अन्य नामचीन कलाकार भी वैशाली जिले से ही है जो अपना प्रस्तुति दे रहे हैं। महोत्सव में विभिन्न विभाग के स्टाल लगाए गए हैं। जिसमें विभाग के विकासात्मक पहलुओं को दर्शाया जा रहा है। यहां गांधी मैदान में ग्रामीण विकास विभाग, शिक्षा विभाग, लोक ...