हाजीपुर, अप्रैल 7 -- कल से शुरू होने वाले महुआ महोत्सव को लेकर अनुमंडल प्रशासन द्वारा की जा रही पुरजोर तैयारी महुआ,एक संवाददाता। बुधवार से शुरू होकर दो दिनों तक चलने वाले महुआ महोत्सव को लेकर यहां गांधी मैदान में आकर्षक और सुसज्जित पंडाल का निर्माण जारी है। सोमवार को कारीगरों द्वारा बांस बल्ले खड़ाकर पंडाल का रूप दिया जा रहा है। जिला प्रशासन के निर्देश पर इधर अनुमंडल प्रशासन इस कार्यक्रम को धारदार और जानदार बनाने के लिए हर एक-एक तैयारी में जुटा है। बताया गया कि इस महोत्सव में विभिन्न कलाकारों का जलवा लोगों को देखने को मिलेगा। यहां पर क्षेत्रीय कलाकारों के साथ स्कूली बच्चों को कार्यक्रम में प्रमुखता दी जाएगी। वहीं विभिन्न विभागों का प्रदर्शनी भी यहां लगाई जाएगी। जिसके लिए अलग-अलग काउंटर बनाए जा रहे हैं। दो दिवसीय महुआ महोत्सव में दूधिया रो...