भभुआ, अप्रैल 28 -- पेज चार की खबर महुआ बेच महाजन का कर्ज उतार रहे अधौरा के वनवासी महाजन भी महुआ लेने के लिए शादी, पढ़ाई, दवाई के लिए देते हैं कर्ज कर्ज के दबाव में महुआ की लगाते हैं कम दर, नहीं चुकाने पर दोगुना अधौरा, एक संवाददाता। वनवासी महुआ बेचकर साह-महाजन का कर्ज उतारने के लिए चार बजे भोर से मेहनत करना शुरू कर दे रहे हैं। इस काम में उनके छोटे-छोटे बच्चे व महिलाएं भी मदद करती हैं। सोहन उरांव ने बताया कि एक महाजन उन्हें इस शर्त पर कर्ज देते हैं कि सीजन में हम उनसे महुआ-पियार का फल बेचे। जरूरत पड़ने पर हम बेटी की शादी, बच्चों की पढ़ाई, दवाई के लिए कर्ज लेना पड़ता है। रामप्यारी देवी ने बताया कि अगर इस वर्ष कर्ज चुकता नहीं किए तो अगले साल डेढ़गुना हो जाता है। इसलिए वह चार बजे भोर में ही घर में ताला लगा महुआ-पियार चुनने निकल जाते हैं। महेश अगरिय...