जहानाबाद, जुलाई 12 -- अरवल, निज प्रतिनिधि। आवासीय विद्यालय महुआ बाग के बच्चों ने सिमुलतला आवासीय विद्यालय के प्रवेश परीक्षा सेकंड लिस्ट में 7 बच्चे सफल हुए। विद्यालय के प्राचार्य प्रेम कुमार रवि ने सभी सफल विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य की कामना की है। सफल विद्यार्थियों में काजल कुमारी, अमन कुमार, दिव्यांशु कुमार, सोनाक्षी कुमारी, नीरज कुमार, शिवम कुमार एवं आकृति अंबेडकर हैं। आवासीय विद्यालय के प्राचार्य प्रेम कुमार रवि ने बताया कि हमारे यहां सभी बच्चों को सिमुलतला, नेतरहाट सहित कई परीक्षाओं की भी तैयारी करायी जाती है। हर साल यहां से बच्चे निकलते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...