रांची, दिसम्बर 9 -- रांची, वरीय संवाददाता। खूंटी रोड में 10 से 25 दिसंबर तक होने वाले महुआ फेस्टिवल का मंगलवार को पोस्टर जारी किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य सरकार की प्रधान कार्मिक सचिव वंदना दादेल करेंगी। आयोजनस्थल सांगा विलेज को आदिवासी संस्कृति में सजाया गया है। मंडी एड़पा और ट्राइबकार्ट के इस संयुक्त आयोजन को पूरी भव्यता दी जा रही है। दोपहर एक से शाम 7 बजे तक होने वाले आयोजन के लिए कपिल टोप्पो, बहा लिंडा, मनीष आइंद, रोबिन आइंद आदि महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। महुआ उत्पादों को सुपरफूड के रूप में लोगों के बीच जागरुकता के लिए हो रहे आयोजन में आदिवासी उद्यमियों के लिए 300 स्टॉल और 15 जोन बनाए गए हैं। इसमें आदिवासी कला, संस्कृति, फेबरिक, हैंडीक्राफ्ट, पुस्तक, संगीत, खानपान और आदिवासी मुद्दों पर आधारित फिल्मों सहित अन्य चीजों के स्...