हाजीपुर, दिसम्बर 17 -- महुआ,एक संवाददाता। स्थानीय पीएचसी में प्रभारी कक्ष से चोरों ने टीवी सहित विभिन्न सामानों की चोरी कर ली। चोर मंगलवार की रात कक्ष के किवाड़ का हैंडल तोड़कर घुस गए और उसमें रखे टीवी सहित विभिन्न सामान चोरी कर ले गए। वहीं बेसिन को भी खोलकर बाहर ले गए और उसे फोड़ डाला। बुधवार को जब अस्पताल कर्मी और प्रभारी पहुंचे तो कक्ष के किवाड़ का हैंडल टूटा देख सन्न रह गए। चोर पहले अस्पताल में लगे सीसीटीवी के सभी कैमरे को ताड़ काट डाला। फिर घटना का अंजाम दिया। चोरों द्वारा प्रभारी कक्षा में लगे बेसिन को बाहर ले जाकर तोड़ा जाना कई सवाल खड़ी कर रही है। लोगों का कहना है कि अगर चोर चोरी करने आया तो सिर्फ उसका निशान चोरी होता। जबकि बेसिन को खोलकर उसे बाहर में तोड़े जाने का क्या कारण हो सकता है। वही टीवी के पास रखें प्रिंटर और लैपटॉप को भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.