मुजफ्फरपुर, जनवरी 4 -- सकरा। कटेसर के लोहारगामा गांव स्थित रामजानकी स्टेडियम में चल रहे 26वें एलसीसी क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे लीग मैच में रविवार को महुआ ने हाजीपुर को 54 रनों से हरा दिया। महुआ की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 193 रनों का स्कोर खड़ा किया। अमन ने 40 और कप्तान चंदन ने 38 रनों का योगदान दिया। जवाब में हाजीपुर की टीम 20 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 155 रन ही बना सकी। मैन ऑफ द मैच सुप्रीम को दिया गया। इस मौके पर राम हिलस राय आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...