लखीमपुरखीरी, फरवरी 3 -- चपरतला। निपुण भारत योजना के तहत प्राथमिक विद्यालय में अध्ययन करने वाले कक्षा 1 एवं 2 के बच्चों का ऑनलाइन आकलन कार्य चलाया जा रहा है। जिसके क्रम में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान लखीमपुर खीरी के प्रशिक्षुओं ने प्राथमिक विद्यालय महुआ ढाब के बच्चों का ऑनलाइन आकलन किया। इसमें सभी बच्चे निपुण घोषित गए। यह विद्यालय वर्ष 2023-24 से लगातार तीन बार निपुण घोषित होता रहा है, इसलिए यह ब्लाक पसगवां का हैट्रिक लगाने वाला पहला प्राथमिक विद्यालय हुआ है। विद्यालय में केवल एक मात्र शिक्षक अनुरूद्ध त्रिपाठी विगत 5 वर्षों अकेले ही अपनी शिक्षा व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करते हुए विद्यालय को निपुण बनाने वाले अध्यापक हैं। ज्ञात हो कि यह विद्यालय ग्राम पंचायत अलियापुर के एक छोटे से मजरे में एक दशक पहले स्थापित किया गया। लगभग हर...