कोडरमा, अप्रैल 9 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के पारोह पंचायत अंतर्गत जोड़ासीमर निवासी चेतलाल राय पर महुआ चुनने के दौरान मधुमक्खियों ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मधुमक्खियों ने विशेष रूप से उनकी आंखों पर हमला किया, जिससे उनकी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है। बताया जाता है कि घटना के समय वह जंगल क्षेत्र में महुआ चुन रहे थे, तभी अचानक मधुमक्खियों का झुंड उन पर टूट पड़ा। आसपास के लोगों की मदद से किसी तरह उन्हें बचाया गया और इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।चेतलाल राय एक अत्यंत गरीब परिवार से हैं, जिसके कारण उनके समुचित इलाज को लेकर परिजनों की चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित को आर्थिक सहायता और बेहतर इलाज की व्यवस्था कराने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...