रांची, मार्च 29 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। बेड़ो वनक्षेत्र के जमनीटांड़ में महुआ चुनने गई वृद्धा पर जंगली हाथी ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी के अनुसार, एतवारी देवी (पति भैरो उरांव) महुआ चुनने जंगल गई थीं। इसी दौरान एक हाथी ने उन्हें पैर से धक्का मारकर गिरा दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। उनके साथ मौजूद एक अन्य वृद्धा जुकी मुंडाइन ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। घटना के बाद हाथी जंगल की ओर निकल गया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों और परिजनों ने एतवारी देवी को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेड़ो पहुंचाया, जहां डॉ. निगार ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें रिम्स रेफर कर दिया। सूचना मिलने पर वन विभाग के वनरक्षी सुभाष प्रमाणिक और संजय भगत मौके पर पहुंचे और पीड़िता के परिजनों को इलाज क...