गिरडीह, मार्च 31 -- देवरी, प्रतिनिधि। भेलवाघाटी थाना अंतर्गत गुनियाथर ओपी के हड़मातरी गांव में रविवार को महुआ चुनने को लेकर दो पक्षों में मारपीट की घटना में दोनों पक्षों के कुल 20 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। गुनियाथर ओपी प्रभारी इस्माइल मरांडी ने सोमवार को उक्त जानकारी दी। इस संबंध में एक पक्ष की बड़की टुडू ने आवेदन देकर बताया है कि वे लोग रविवार को अपने पेड़ के पास महुआ चुनने गई थी। उसी समय विरोधी पक्ष के लोगों ने हरवे हथियार के साथ वहां पहुंचकर मारपीट करने लगे। जिसमें वे लोग घायल हो गए। मामले में उन्होंने हड़मातरी गांव के मनोज मरांडी, जॉन मुर्मू, शिरिल मुर्मू, दानियल मरांडी, लीलावती हेम्ब्रम, मनोज कुमार मरांडी, मुलर मरांडी, मंझिला मरांडी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग प्रशासन से की। दूसरे पक...