गिरडीह, मार्च 30 -- देवरी, प्रतिनिधि। भेलवाघाटी थाना के गुनियाथर ओपी अन्तर्गत हड़मातरी गांव में महुआ चुनने के विवाद को लेकर रविवार को दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। जिसमें दोनों पक्षों की आठ महिलाएं समेत दर्जन भर लोग जख्मी हो गए। घटना के बाद पुलिस के सहयोग से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी लाया गया। जहां चिकित्सक ने सभी का प्राथमिक उपचार करने के बाद ढेना हांसदा, बड़की टुडू, लीलामुनि मुर्मू, संजय मुर्मू, तालो मुर्मू, मनोज मरांडी एवं दानियाल मरांडी को बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह रेफर कर दिया। इस संबंध में एक पक्ष के ढेना हासदा ने बताया कि रोज की तरह रविवार सुबह में वे लोग महुआ चुनने के लिए पेड़ के पास गए थे। इसी क्रम में विरोधी पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडे आदि हरवे हथियार से लैस होकर अचानक मारपीट करने लगे। घटना में वह स्वयं, ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.