गिरडीह, अप्रैल 5 -- देवरी, प्रतिनिधि। भेलवाघाटी थाना क्षेत्र के विभिन्न चार गांवों में महुआ चुनने को लेकर विवाद होने के बाद तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। जिसे लेकर पुलिस प्रशासन व वन विभाग के अधिकारी एवं स्थानीय समाजसेवी व प्रतिनिधियों द्वारा सभी पक्षों से आपसी सहमति बनाये रखने की अपील की गई है। इस सम्बंध में बताया कि देवरी अंचल के तिलकडीह पंचायत अंतर्गत चौकी, गम्हारदोन, लाहीबारी, बाघरायडीह एवं कोयरीडीह गांव के वन भूमि में लगे महुआ के पेड़ के पास महुआ चुनने को लेकर उक्त गांव के लोगो में तनाव की स्थिति बन गई है। सभी पक्ष के लोगों द्वारा अपने पक्ष से महुआ चुनने का दावा किये जाने लगा। जिससे उपरोक्त गांवों में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। इधर मामले की सूचना मिलने पर भेलवाघाटी थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार एवं देवरी के वनपाल नीरज कुमार पांडेय न...