लातेहार, अप्रैल 18 -- महुआडांड़, प्रतिनिधि। महुआडांड़ अनुमंडल के जंगलों में पिछले एक हफ्ते से आग का ऐसा तांडव मचा है कि हर तरफ सिर्फ धुआं, लपटें और तबाही नजर आ रही है। लेकिन हैरानी की बात ये है कि जिम्मेदार महकमा अब भी गहरी नींद में है। जानकारी के अनुसार महुआ चुनने के लिए जंगल में आग लगाया गया हैं। जिससे जंगल धू-धू कर जल रहा है। पेड़ राख बन रहे हैं,बेजुबान जानवर अपनी जान बचाने के लिए गांवों की ओर भाग रहे हैं। हालात इतने खौफनाक हैं कि आसमान में काले धुएं की मोटी चादर छा गई है, ग्रामीणों को सांस लेना मुश्किल हो गया है। यह भी पढ़ें- महेशपुर में महुआ बेचकर गांव की महिलाएं कर रही रोजगार तापमान अचानक कई डिग्री बढ़ गया है। छोटे जीव-जंतु, पक्षी और उनके अंडे जलकर खत्म हो चुके हैं। स्थानीय ग्रामीण के अनुसार जंगल में एक हफ्ते से आग लगी है,लेकिन वन व...