हाजीपुर, सितम्बर 1 -- हाजीपुर । सं.सू. महुआ विधानसभा क्षेत्र के लिए एक बड़ी और ऐतिहासिक खुशखबरी सामने आई है। भगवानपुर-कर्पूरीग्राम वाया महुआ-ताजपुर लगभग 60 किलोमीटर लंबी नई रेल लाइन के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई है। समाचार पत्र में प्रकाशित जानकारी के अनुसार इस परियोजना पर लगभग 1,692 करोड़ रुपये की लागत आएगी। महुआ विधायक सह पीएचईडी मंत्री मंत्री संजय सिंह ने इस संबंध में कहा कि चुनाव के दौरान मैंने महुआ की जनता से वादा किया था कि चुनाव जीतते ही महुआ को रेलवे से जोड़ने के लिए पूरी मजबूती के साथ प्रयास करूंगा। उन्होंने कहा कि आज इस रेल परियोजना की मंजूरी मेरे लिए केवल एक खबर नहीं, बल्कि महुआ की जनता से किए गए वादे को पूरा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि नई रेल लाइन बनने से महुआ सहित आसपास के क्षेत्रों के ल...