हरदोई, मई 27 -- बेनीगंज। कोतवाली क्षेत्र के महुआ कोला गांव में ब्रह्म देवस्थान के पास बुधवार को बौद्ध मूर्ति स्थापना को लेकर एक बार फिर विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। लखनऊ से आए शिवम मौर्य अपने साथियों के साथ तड़के गांव पहुंचे और मूर्ति स्थापित कर दी। इसको लेकर दूसरे पक्ष ने विरोध जताया। इसके बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। बेनीगंज कोतवाली प्रभारी सतीश चंद्र, बघौली थाना प्रभारी बृजेश कुमार मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। बाद में क्षेत्राधिकारी हरियावां अजीत चौहान, एसडीएम संडीला नारायणी भाटिया, खंड विकास अधिकारी कोथावां गिरवर दयाल वर्मा समेत तहसील और ब्लॉक प्रशासन के अधिकारी भी गांव पहुंच गए। स्थिति को देखते हुए मौके पर लेखपाल से जमीन की पैमाइश कराई गई। कोतवाली प्रभारी सतीश चंद्र ने बताया कि मामले में वार्ता जारी है। बिना अनुमति मूर्ति ...