गौरीगंज, जनवरी 28 -- जामो। बिना किसी वैध अनुमति के महुआ के तीन हरे पेड़ काटने के मामले में वन विभाग के बीट प्रभारी की तहरीर पर पुलिस ने ठेकेदार के विरुद्ध केस दर्जकर जांच शुरू की है। जामो रेंज के बीट प्रभारी पारसनाथ दुबे ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मंगलवार को ग्रामीणों से प्राप्त सूचना पर वह पूरे राघव पंडित मजरै बघैया कमालपुर गए। जहां पर तीन हरे महुआ के पेड़ों को काटकर लकड़ी गायब कर दिया गया था। पूछताछ करने पर पता चला कि धर्मराज पांडेय की बाग से इन पेड़ों को सधई का पुरवा मजरे संभई निवासी नरसिंह द्वारा कटवाया गया है। एसएचओ विनोद सिंह ने बताया कि आरोपी नरसिंह के विरुद्ध वृक्ष संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्जकर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...