महुआ के खिलाफ मामले में सुनवाई स्थगित
नई दिल्ली, सितम्बर 1 -- सुप्रीम कोर्ट ने कथित रूप से नकदी लेकर सवाल पूछने को लेकर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ मामले में लोकपाल की ओर से दायर दो याचिकाओं पर सुनवाई मंगलवार को स्थगित कर दी। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची एवं न्यायमूर्ति वी. मोहना की पीठ ने इस तथ्य का संज्ञान लिया कि 24 जुलाई को इन याचिकाओं में पक्षकार बनाए गए केंद्र की ओर से सुनवाई के दौरान कोई पेश नहीं हुआ। पीठ ने कहा कि केंद्र की ओर से कोई पेश नहीं हुआ है। जरूरत होने पर जवाबी हलफनामा दाखिल करने के लिए उसे एक और अवसर दिया जाता है। मामले की सुनवाई स्थगित की जाती है। पीठ ने गृह मंत्रालय को 24 जुलाई को इन याचिकाओं में पक्षकार बनाया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.