मिर्जापुर, मई 26 -- जिगना/मिर्जापुर। पुराना महुआ का पेड़ कटवाने की मांग को लेकर बरबटा मुसहर बस्ती की महिलाओं और पुरुषों ने सोमवार सुबह थाने के गेट पर धरना दिया। बस्ती के लोगों का कहना है कि गांव के तालाब के भीटे पर बसी मुसहरों की बस्ती के बीच पुराना महुआ का पेड़ है। सोमवार को चार बजे भोर में रिहायशी झोपड़ी पर महुआ का पेड़ गिर गया, जिसकी चपेट में आने से एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि परिवार के अन्य लोग बाल-बाल बच गए। आरोप है कि खतरनाक बन चुके पुराने पेड़ पर अपना मालिकाना हक जताते हुए गांव के कुछ लोग पेड़ नहीं काटने दे रहे हैं। यह भी पढ़ें- मारपीट के आरोप में पड़ोसियों के खिलाफ केस दर्ज विरोध स्वरूप मुसहर बस्ती की महिलाओं ने बच्चों के साथ जिगना पुलिस थाने के गेट पर धरना देते हुए कहा कि बस्ती निवासी 16 वर्षीय भानू पुत्र स्व. भोला के...