फतेहपुर, अप्रैल 6 -- फतेहपुर। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा चलाए जा रहे स्कूल चलो अभियान को इस समय गेहूं कटाई समेत अन्य खेती किसानी के काम प्रभावित कर रही है। दरअसल, ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकांश परिवार खेतों में व्यस्त हैं जिसके कारण बच्चों की स्कूल में उपस्थिति और नए नामांकन नहीं बढ़ पा रहा है। हालात यह है कि स्कूल जाने के बजाए बजाए बच्चे इन दिनों महुआ और खेतों में गेहूं की बालियां बिन रहे हैं। शिक्षक गांव की गलियों में भ्रमण कर रहे हैं, लेकिन सफलता नहीं मिल रही है। दोआबा में 2126 परिषदीय विद्यालय हैं। नए शिक्षा सत्र 2026-27 में अधिक से अधिक नामांकन कराने के लिए एक अप्रैल से स्कूल चलो अभियान चलाया जा रहा है। लेकिन, मौजूदा परिस्थितियों में इसे पूरा करना चुनौती बनता जा रहा है। इसी समय गांवों में गेहूं कटाई चल रही है। शिक्षक बताते हैं कि ग्रामी...