मुजफ्फरपुर, जुलाई 8 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। वैशाली के महुआ एसडीपीओ संजीव कुमार की कार्यशैली को लेकर गंभीर लापरवाही सामने आई है। तिरहुत डीआईजी चंदन कुशवाहा ने वैशाली एसपी की अनुशंसा से सहमत होते हुए संजीव कुमार के विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई के लिए पुलिस मुख्यालय पटना को पत्र भेजा है।

लापरवाही की समीक्षा डीआईजी के अनुसार, सभी एसडीपीओ के क्षेत्राधिकार के अंतर्गत शस्त्र अधिनियम एवं एनडीपीएस एक्ट के लंबित कांडों, मासिक कार्य विवरणी में उल्लेखित कार्यों, कांडों के पर्यवेक्षण-अनुसंधान की स्थिति और दिए गए निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा की जा रही थी। इसी क्रम में महुआ एसडीपीओ के कार्य की समीक्षा में कई खामियां पाई गईं। समीक्षा में पाया गया कि एसडीपीओ महुआ ने पूर्व समीक्षा में दिए गए निर्देशों का अनुपालन नहीं किया गया। इस लापरवाही को लेक...