महुआ इलाके में श्रद्धा और उत्साह के बीच मना रक्षाबंधन का त्यौहार
हाजीपुर, अगस्त 28 -- भाई बहन के बीच अटूट बंधन के बीच प्रेम और श्रद्धा का पवित्र त्योहार रक्षाबंधन का त्यौहार शुक्रवार को महुआ इलाके में श्रद्धा और प्रेम के बीच मनाया गया। इस मौके पर बहनों ने अपने भाई के कलाई पर राखी बांधकर नेग दिए और राखी बांधकर लंबी उम्र की कामना की। रक्षाबंधन को लेकर पूरे इलाके में खुशी और उत्साह का माहौल रहा। बहने ससुराल से मायके पहुंचकर पर्व का उत्साह और दुगना कर दिया। उनके आगमन से पूरा इलाका गुलजार रहा। बहने अपने सामर्थ्य के अनुसार राखी और मिठाई का चयन कर भाई को प्रेम बंधन में बांधा। इधर भाई भी अपनी बहन के लिए तरह-तरह के उपहार और रुपए दिए। बहनों ने बताया कि यह पर उनके लिए काफी अहम है। भाई पर ममता, प्रेम और स्नेह न्योछावर करने का यह पर्व उनके लिए खास है। राखी बांधकर भाई की बालाएं ली और उसे दीर्घायु होने की कामना के सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.