हाजीपुर, मई 25 -- हाजीपुर । एक प्रतिनिधि सदर अस्पताल परिसर में संचालित नशा मुक्ति को अलग शिफ्ट करने की तैयारी है। शराबबंदी के समय 2015-16 में सदर अस्पताल परिसर में नशा मुक्ति केन्द्र खोला गया है। उस समय नशा मुक्ति केन्द्र में नशा का लत छुड़ाने के लिए भर्ती किया जाता था, लेकिन अब केन्द्र में मरीज नहीं आ रहे हैं। नशा मुक्ति केन्द्र से बड़ी संख्या में लोगों को नशे की लत छुड़ाया गया था। यह भी पढ़ें- नशीली दवाओं के लत की रोकथाम एवं उन्मूलन को लेकर जागरुकता कार्यक्रमनए स्थान पर सुविधाएं डीपीएम डॉ. कुमार मनोज ने बताया कि सदर अस्पताल स्थित नशा मुक्ति केन्द्र को महुआ अनुमंडल अस्पताल में शिफ्ट किया जाएगा। उन्होंने बताया कि महुआ अनुमंडल अस्पताल में नशा मुक्ति केन्द्र में सभी प्रकार चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध होगा। महुआ अनुमंडल अस्पताल में शिफ्ट होने पर...