गोड्डा, अप्रैल 5 -- महागामा, एक संवाददाता। झारखंड राज्य किसान सभा की एक महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को महागामा नगर पंचायत क्षेत्र के महुआरा स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कामरेड पिकू सिंह ने की। बैठक में क्षेत्र के किसानों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई और कई अहम निर्णय लिए गए। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 11 अप्रैल को महुआरा में महागामा अनुमंडल स्तर पर किसान कार्यकर्ता बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में किसानों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।इसके अलावा बैठक में प्रधानी भूमि एवं महुआरा मैदान, जो कि सरकारी जमीन है, पर कथित रूप से भू-माफियाओं द्वारा किए जा रहे अवैध कब्जे को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की गई। किसान सभा के सदस्यों ने चेतावनी दी कि यदि जिला प्रशासन समय रहते इ...