देवरिया, अगस्त 31 -- महुआडीह, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के बरनई खास गांव निवासी एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में सऊदी अरब में मौत हो गई। मौत की सूचना के बाद परिवार में मातम छा गया। डेढ़ माह पहले ही वह घर की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए सऊदी गया था। अब परिजन शव को स्वदेश मंगाने में जुट गए हैं।महुआडीह थाना क्षेत्र के बरनई खास गांव निवासी आजाद अंसारी (25) पुत्र हामिद अंसारी के परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। करीब छह महीना पूर्व आजाद और उसकी बहन की एक साथ ही शादी तय हुई थी। परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए आजाद अंसारी करीब डेढ़ माह पहले इलेक्ट्रिशियन का काम करने सऊदी अरब की एक कंपनी में गए थे। वह कंपनी में काम करने वाले अन्य वर्करों के साथ काम पर जाते थे। शनिवार सुबह कंपनी के कुछ वर्कर आजाद के कमरे पर पहुंचे और उन्हें काम पर...