महुआडाबरा में मांगों को लेकर सफाई कर्मियों ने क्रमिक अनशन किया
काशीपुर, जुलाई 5 -- जसपुर, संवाददाता। सात सूत्रीय मांगों को लेकर देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ से जुड़े सफाई कर्मियों ने नगर पंचायत महुआडाबरा परिसर में रविवार से क्रमिक अनशन शुरू कर दिया। कर्मचारियों ने सरकार से जल्द मांगें पूरी करने की मांग की। क्रमिक अनशन पर बैठे कर्मचारियों ने ठेका प्रथा समाप्त करने, सफाई कर्मियों को नियमित करने, रयाल कमेटी की संस्तुतियां लागू करने, मृतक आश्रित नियमावली में शिथिलता देने तथा नई पेंशन योजना समाप्त कर पुरानी पेंशन योजना लागू करने सहित सात सूत्रीय मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। संघ के सचिव अरविंद कुमार ने बताया कि निकाय में कर्मचारी दो पालियों में कार्य कर रहे हैं, जबकि प्रदेश संगठन के आह्वान पर वे क्रमिक अनशन भी कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- वादा खिलाफी के विरोध में सफाई कर्मचारियों का क्रमिक अनशन छठे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.