महुआडांड़ के माता चर्च मे पवित्र क्रुस की हुई स्थापना
लातेहार, मई 25 -- महुआडांड़, प्रतिनिधि। रविवार का दिन छेछारी घाटी और ईसाई समुदाय के लिए ऐतिहासिक एवं श्रद्धा से भरा रहा। महुआडांड़ स्थित संत जोसेफ माता गिरजाघर में प्रभु यीशु के क्रूस के पवित्र अवशेष की स्थापना को लेकर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। बताया गया कि यह पवित्र अवशेष पोप के आशीर्वाद स्वरूप महुआडांड़ पारिष को प्राप्त हुआ है। कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान एवं सामूहिक प्रार्थना के साथ हुई। पल्ली पुरोहित फादर सुरेश किडो ने कहा कि यह क्षण पूरे क्षेत्र के लिए गौरव और आस्था का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि पोप द्वारा प्रदान किया गया। क्रूस अवशेष छेछारी घाटी के लिए ईश्वर का विशेष आशीर्वाद है और इससे लोगों की धार्मिक आस्था और मजबूत होगी। इस अवसर पर फादर अरविंद बेक, प्रचार आनंद तथा सिस्टर ओनरोरा के बरटोली द्वारा कैरोल गीत प्रस्तुत ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.