महुआडांड़ के नये एसडीएम सुलेमान मुंडरी ने संभाला पदभार
लातेहार, मई 25 -- महुआडांड़ प्रतिनिधि। महुआडांड़ के नये एसडीएम सुलेमान मुंडरी ने सोमवार को पदभार ग्रहण किया। उन्होंने पहली बार अनुमंडल पदाधिकारी के पद पर अपना योगदान दिया है। सुलेमान मुंडरी अपने सरल स्वभाव, मृदुभाषी व्यक्तित्व और कर्मठ कार्यशैली के लिए पहले से ही लोगों के बीच लोकप्रिय रहे हैं। बिशुनपुर प्रखंड में बीडीओ के रूप में उनके कार्यकाल को भी लोगों ने सराहा था। एसडीएम के रूप में उनकी पदस्थापन को लेकर क्षेत्रवासियों ने उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी। इधर, उनके पदभार ग्रहण करने पर नेतरहाट होटल संघ के सर्वेश प्रसाद, विनय प्रसाद, हेमंत प्रसाद, बिट्टू प्रसाद सहित और नेतरहाट मुखिया राम विष्णु नगेसिया गजेंद्र किसान तेज नारायण किसान सहित दर्जनों लोगों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। फोटो-14- सोमवार को नय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.