लातेहार, मार्च 2 -- महुआडांड़, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित प्राचीन देवी मंडप के समीप होलिका दहन का कार्यक्रम पूरी श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम का आयोजन हिंदू महासभा के अध्यक्ष मनोज जायसवाल के नेतृत्व में संपन्न होगा। आयोजन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। हिंदू महासभा के अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने कहा कि होलिका दहन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है और इसमें क्षेत्र की सुख-शांति की कामना की जाएगी। पंडित सर्वेश पाठक ने बताया कि शास्त्रों के अनुसार इस वर्ष होलिका दहन का विशेष योग बन रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस वर्ष होलिका दहन का कार्यक्रम मंगलवार को तड़के सुबह 5:00 बजे संपन्न किया जाएगा। वहीं इस वर्ष रंगों का त्योहार होली बुधवार और गुरुवार को दो दिनों तक हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी।

हिंदी हिन्द...