लातेहार, जून 4 -- ​महुआडांड प्रतिनिधि। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने सदलबल के साथ विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत मुख्य चौक-चौराहों और रणनीतिक मोड़ों पर बैरिकेडिंग कर आने-जाने वाले सभी छोटे-बड़े वाहनों की सघन जांच की गई। चेकिंग के दौरान थाना प्रभारी मनोज कुमार ने खुद मोर्चा संभालते हुए दुपहिया और चार पहिया वाहनों के जरूरी कागजात, ड्राइविंग लाइसेंस, इंश्योरेंस और प्रदूषण प्रमाण पत्र की बारीकी से जांच की। इसके साथ ही दुपहिया वाहन चालकों द्वारा हेलमेट के प्रयोग और ट्रिपल लोडिंग की भी कड़ाई से चेकिंग की गई। नियमों का उल्लंघन करने वाले कई वाहन चालकों को फटकार लगाई गई और कुछ के चालान भी काटे गए।थाना यह भी पढ़ें- करौं : बिना हेलमेट वालों को दी गयी हिदायत प्रभारी मनोज कुमार ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में सड़क ...