महुआडांड़ से निकला श्रद्धालुओं का जत्था
लातेहार, अगस्त 11 -- महुआडांड़, प्रतिनिधि। धार्मिक आस्था और श्रद्धा के साथ श्रद्धालुओं का एक जत्था मंगलवार को बाबा बैद्यनाथ धाम, बासुकिनाथ और तारापीठ के दर्शन के लिए रवाना हुआ। यात्रा के दौरान श्रद्धालु बाबा बैद्यनाथ, बाबा बासुकिनाथ और मां तारा के दर्शन कर सुख-शांति, स्वास्थ्य एवं समृद्धि की कामना करेंगे। तीर्थ यात्रा में मुकेश जायसवाल, प्रिंस श्रीवास्तव, अभिषेक गुप्ता, राहुल गुप्ता, छोटू, कन्हैया लाल और सुभाष कुमार शामिल हैं। यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। श्रद्धालुओं ने कहा कि इन पावन धार्मिक स्थलों का दर्शन उनके लिए सौभाग्य की बात है
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.