लातेहार, फरवरी 12 -- महुआडांड़,प्रतिनिधि। प्रखंड के संत जोसेफ चर्च में 60 जोड़े का सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन बुधवार को किया गया। जिसमें मुख्य अनुष्ठानकर्ता फादर पतरस और फादर रौशन केरकेट्टा,फादर प्रकाश फादर दिगेशवर आिद ने ईसाई धर्म विधि से विवाह संस्कार में समाज के नियम के अनुसार जीवन यापन के लिए विवाह सूत्र में बांधा गया एवं सामाजिक व धार्मिक अधिकार दिये गये। प्रखंड में कुल 60 जोड़ों की सामुहिक शादी कराई गई। चर्च में सभी जोड़ों की पवित्र विवाह संस्कार की आशिष हुई एवं महाप्रसाद ग्रहण कर पति पत्नी के रूप में एक दूसरे को जीवन साथी चुना। विवाह मे आये सैकड़ों लोगों ने जोड़ों को बधाई दी। गौरतलब है कि मसीही परिवार की ओर से आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण शामिल हुए । इसके पूर्व चर्च परिसर में मिस्सा पूजन का आयोजन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.